1. I10 car. इस कार का नाम Hyundai i10 Sportz है जिसमें आपको 1197 CC का इंजन मिलेगा. बता दें कि यह एक सेकेंड हैंड कार है जिसे cardekho की साइट पर बेचा जा रहा है. 2011 के मॉडल वाली Hyundai i10 Sportz फर्स्ट ओनर कार है और कुल 78,620 किलोमीटर चली है. पेट्रोल इंजन वाली इस कार में आपको मैनुअल कंट्रोल मिलेगा.
2.brezza car. नई ब्रेजा में सबसे बड़ा अपडेट इसमें पेट्रोल इंजन का होना है, पुरानी ब्रेजा 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ ही आती थी। इसके अलावा फेसलिफ्ट 2020 में ऑटो डिमिंग IRVM, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। साथ ही इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। खास बात यह है कि बेस वेरियंट को छोड़ कर सभी वेरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।
3.bolero. फीचर्स: फीचर्स ( mahindra bolero bs6 Features ) की बात करें तो 20 महिंद्रा बोलेरो bs6 में अपडेट ग्रिल, बोनट और हेडलाइंस दिए गए हैं। इस एसयूवी में इंटीग्रेटेड बीम लाइट, हजार्ड लाइट और पार्किंग लाइट लगाई गई है। रियर की बात करें तो एसयूवी में नई टेल लैंप और नया टेल गेट डोर हैंडल दिया गया है।
4.swift. फिलहाल इंडियन मार्केट में मारुति स्विफ्ट सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 82 hp की पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका माइलेज 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर है। स्विफ्ट की कीमत 5.19 लाख से 8.02 लाख रुपये के बीच है।
5.Kwid. रेनॉल्ट क्विड इंजन स्पेसिफिकेशन : इस फोर-व्हीलर गाड़ी में बीएस6 नॉर्म्स वाले दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस 0.8-लीटर 3-सिलेंडर और 1.0-लीटर 3-सिलेंडर दिए गए हैं। इस कार का 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसके 1.0-लीटर इंजन का पावर आउटपुट 68 पीएस और 91 एनएम है।
Apko konsi car best lagi comment kareke bataye